-1781517264841_v.webp)
अखनूर , 15 June : अखनूर क्षेत्र के लेहर परमाना तालाब गांव में रविवार सुबह एक महिला की आग लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पूनम कलसी (40) पत्नी तरसेम कुमार के रूप में हुई है।
घटना के बाद मायके वालों ने प्रदर्शन कर ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पूनम कलसी का शव जली हालत में बरामदे से मिला है।
लोगों के अनुसार पूनम शनिवार शाम को ही 15 दिन बाद मायके से लौटी थी। वह सास-ससुर से अलग दूसरे घर में रहती थी। उसके ससुराल में सास-ससुर और जेठ और जेठानी हैं, जो दूसरे घर में रहते हैं।

जेठ भी महिला के पति के साथ ग्रेफ में है और मौजूदा समय में लेह में तैनात है। मृतक महिला के मायके वालों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82
-1781519410899_v.webp)
-1781519384983_v.webp)





