
जम्मू , 18 Mar : नेपाल के खोटांग ज़िले में बुधवार (18 मार्च 2026) को एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर केपिलासगढ़ी ग्रामीण नगरपालिका में खेत में उतरते समय क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि खेत में लैंडिंग के दौरान तेज हवा या धूल के कारण हेलीकॉप्टर संतुलन खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में 5 लोग सवार थे, लेकिन कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, सिर्फ एक यात्री घायल हुआ, जबकि बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं।
यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर खोटांग जा रहा था। हादसा सुबह खेत में लैंडिंग के समय हुआ। जिला अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि उतरते वक्त यह दुर्घटना हुई।






