-1793181423668_v.webp)
मैड्रिड , 28 Oct : सेंट्रल स्पेन में दो ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हुई है। स्पेन के रेल सिस्टम ऑपरेटर ADIF ने कहा कि यह टक्कर बुधवार सुबह टोलेडो प्रांत में हुई।
ब्रिटिश समाचार एजेंसी द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में करीब 39 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
TVE की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा एक ही दिशा में जा रही दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच हुआ और एक दूसरी के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए।
स्पेन में ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे
पास के शहर उर्दा के मेयर, मैनुअल गैलन ने स्पैनिश सरकारी ब्रॉडकास्टर TVE को बताया कि कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों के इलाज के लिए सिविल प्रोटेक्शन अधिकारियों ने उनके टाउन हॉल से एक स्पोर्ट्स पवेलियन तैयार करने को कहा है।
पास के एक और गांव के मेयर, लॉस येबेनेस के जीसस पेरेज ने TVE को बताया कि ऐसा लग रहा है कि हादसा काफी भयानक था। कैस्टिला ला मांचा के रीजनल प्रेसिडेंट एमिलियानो गार्सिया-पेज ने एक्स पर लिखा कि वह क्रैश साइट पर जा रहे हैं।







