लेह, 9 सितंबर: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊँचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में हिमस्खलन होने से तीन सैनिकों की जान चली गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि
रविवार को 12,000 फीट ऊँचे सियाचिन बेस कैंप क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ, जिसमें दो अग्निवीरों सहित तीन सैनिक फँस गए।
उन्होंने बताया कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और फँसे हुए सैनिकों के शव निकाले गए।
