चंडीगढ़ , 5 Oct : हरियाणा में शनिवार को विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। भाजपा ने हरियाणा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पार्टी के चार नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

http://Nawaiduggar.com

इस लिस्ट में कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां और भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल का नाम भी शामिल है। सावित्री जिंदल के अलावा पार्टी ने गौतम सरदाना, तरुण जैन और अमित ग्रोवर को भी बाहर का पार्टी से बाहर कर दिया है।