
नई दिल्ली, 25 Nov : करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को इंकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सरकार ने नागरिकों के हित में यह फैसला लिया है और इसमें न्यायिक हस्तक्षेप की कोई वजह नहीं है। कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सात मई 2025 से कॉरिडोर को बंद करने का फैसला लिया था।
सिख श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
पारदर्शिता पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन ने संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत याचिका दायर कर केंद्र सरकार को कॉरिडोर को फिर से खोलने का निर्देश देने की मांग की थी। फाउंडेशन का कहना था कि कॉरिडोर बंद होने से सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने में परेशानी हो रही है।







