
कटड़ा , 27 Aug : ठंडी हवाओं और बदलते मौसम के बीच मां वैष्णो देवी की यात्रा वीरवार को सुचारू रूप से जारी रही। दिन के शुरुआती समय श्रद्धालुओं को तेज धूप का सामना करना पड़ा। धूप और उमस के कारण भवन की ओर बढ़ रहे श्रद्धालु पसीने से तर-बतर नजर आए। वहीं, त्रिकूट पर्वत पर दिनभर बादलों का जमघट बना रहा और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान काफी राहत मिली।
दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छाने लगे। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए यात्रा के दौरान बारिश की संभावना बनी रही। वीरवार तड़के भी कुछ समय के लिए बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से श्रद्धालुओं को राहत मिली। बारिश थमने के बाद श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ भवन की ओर रवाना होते रहे।
मां वैष्णो देवी के सभी यात्रा मार्ग सुचारू
वर्तमान में मां वैष्णो देवी के सभी यात्रा मार्ग सुचारू हैं और श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। बैटरी कार, घोड़ा-पिट्ठू और पालकी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहीं, जबकि श्रद्धालु पूरे जोश और श्रद्धा के साथ माता के भवन की ओर बढ़ते रहे।
रक्षाबंधन पर्व के चलते इस समय यात्रा में अपेक्षाकृत कमी देखी जा रही है। वीरवार शाम पांच बजे तक करीब 8500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी था।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






