US Venezuela Oil Deal , 29 Aug : 28 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ एक ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस डील से अमेरिका की कच्चे तेल तक पहुंच बढ़ेगी, सप्लाई मजबूत होगी और पेट्रोल की कीमतें कम होंगी. ट्रंप ने दावा किया कि सरकार और प्राइवेट कंपनियों की साझेदारी से अमेरिका ने वेनेजुएला के 65 अरब बैरल से ज्यादा तेल भंडार पर नियंत्रण हासिल कर लिया है.
टैक्सपेयर पर नहीं पड़ा बोझ
ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो और सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज और प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर यह समझौता किया. उन्होंने कहा कि इस डील के लिए अमेरिकी टैक्सपेयर की जेब से एक भी डॉलर खर्च नहीं हुआ.
ऊर्जा सप्लाई को मिलेगा बढ़ावा
ट्रंप ने कहा कि इस समझौते से अमेरिका का तेल भंडार दोगुने से भी ज्यादा हो जाएगा. इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और पेट्रोल की कीमतों में कमी आएगी.
वेनेजुएला का फायदा
वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस डील का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि इससे देश के खजाने में भारी कमाई होगी और तेल उद्योग को फिर से खड़ा करने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश आएगा.
निवेश और टैक्स की उम्मीद
रोड्रिगेज ने बताया कि इस समझौते में 17 बड़े तेल क्षेत्रों का विकास शामिल है, जिनमें लगभग 65 अरब बैरल का प्रमाणित भंडार है. इन प्रोजेक्ट्स से 100 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश और 209 अरब डॉलर से अधिक का टैक्स मिलने की उम्मीद है.
रोजगार और विकास का नया दौर
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला अपने विशाल तेल भंडार का इस्तेमाल ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने, रोजगार सृजन करने और लोगों की आय बढ़ाने के लिए करेगा. इस डील से देश में विकास, सुरक्षा और खुशहाली का नया दौर शुरू होगा.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







