![]()
उधमपुर, 20 Aug : जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गुरुवार को रियासी में सलाल बांध के सभी गेट खोल दिए गए। जिसके बाद पानी आसपास के इलाकों तक पहुंच गया। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सख्त एडवाइजरी जारी की है कि किनारों के पास खड़ें न हों। न ही मछली पकड़ने, राफ्टिंग और नहाने-तैरने गतिविधियों करें। इस बाबत प्रशासन ने स्थानीय लोगों को चौकन्ना रहने की हिदायत दी है। एडवाइजरी में नदी किनारे निचले क्षेत्रों में रखे मवेशियों, कृषि उपकरणों और अन्य सामान को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी गई है।
क्या बोले सीएम उमर?
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कुछ इलाकों में बादल फटने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हमारा पहला काम बचाव और राहत का था। अब पुनर्वास और पुनर्निर्माण का समय है। हमें यह देखना है कि जिन लोगों की संपत्ति का नुकसान हुआ है, उनकी मदद कैसे की जा सकती है। हम लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।

-1787217747821_v.webp)



