
बिहार , 30 July : जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव स्थित ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बुधवार रात चोरों ने मंदिर का ताला और कुंडी तोड़कर वहां स्थापित लाखों रुपये मूल्य की पालकालीन ऐतिहासिक मूर्तियां चोरी कर फरार हो गए।
चोरी गई प्रतिमाओं में भगवान विष्णु, सूर्य देव और भगवान बुद्ध की एक खंडित
प्रतिमा शामिल है। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब ग्रामीण रोजाना की तरह मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे। मंदिर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला और ताला व सीकड़ सीढ़ी पर पड़े थे। अंदर जाकर देखा गया तो तीनों ऐतिहासिक प्रतिमाएं गायब थीं।

साफ-सफाई के दौरान सामने आई वारदात
घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब ग्रामीण रोज की तरह सुबह मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे। गौतम बुद्ध विकास समिति के सचिव राजीव कुमार ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार की कुंडी टूटी हुई थी और ताला व सींकड़ सीढ़ियों पर टूटे पड़े थे। जब ग्रामीण मंदिर के अंदर पहुंचे तो वहां रखी भगवान विष्णु, सूर्य देव और भगवान बुद्ध की खंडित प्रतिमा गायब मिली। इसके बाद तुरंत मानपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
तालाब की खुदाई में मिली थीं दुर्लभ मूर्तियां
ग्रामीणों के अनुसार, चोरी हुई भगवान विष्णु और सूर्य देव की प्रतिमाएं पिछले वर्ष गांव में तालाब की खुदाई के दौरान जमीन से निकली थीं। इन दुर्लभ पालकालीन मूर्तियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से तेतरावां के बुद्ध मंदिर में स्थापित किया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये मूर्तियां न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र थीं, बल्कि ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण थीं।
Warning: Trying to access array offset on false in
/home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line
104
Warning: Trying to access array offset on null in
/home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line
66
Warning: Trying to access array offset on null in
/home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line
82