
जम्मू-कश्मीर , 30 July : अमरनाथ यात्रा के 23वें जत्थे का काफिला राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (एनएच-44) पर चंदरकोट से पवित्र गुफा की ओर सफलतापूर्वक रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं का काफिला आगे बढ़ा।
दिनभर देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालु पंजीकरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए तवी रिवर स्थित पंजीकरण केंद्र पहुंच रहे हैं।
यात्रा को लेकर यात्री निवास में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य जांच, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।गांधीनगर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, अग्रवाल सभा और अन्य मंदिरों में भी अमरनाथ यात्रियों के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई है।






