
जम्मू , 14 July : जम्मू शहर में एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने परिजनों, डॉक्टरों और पूरे सिस्टम को झकझोर कर रख दिया। 27 साल के विशाल नाम के युवक को मृत समझकर उसका परिवार सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकल चुका था।
एंबुलेंस श्मशान की ओर बढ़ ही रही थी कि अचानक फोन की घंटी बजी। दूसरी तरफ से आवाज़ आई—‘मैं विशाल बोल रहा हूं… मैं ज़िंदा हूं। जो शव आप ले जा रहे हो, वो मेरा नहीं है।’ एक पल में मातम खुशी और हैरानी में बदल गया। एंबुलेंस तुरंत यू-टर्न लेकर वापस जीएमसी पहुंची।







