
जम्मू, 16 June : देश भर में रविवार को आयोजित हो री-नीट परीक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर में तैयारियां जोरों पर हैं। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और परीक्षा के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। रविवार को प्रदेश के करीब 50 हजार विद्यार्थी री-नीट परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।
पहले हुई नीट परीक्षा में पेपर लीक के बाद प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए री-नीट आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।एनटीए की ओर से री-नीट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें एनटीए की आधिकारिक साइट से विद्यार्थी अपने आवेदन नंबर व पासवर्ड के साथ डाउनलोड कर रहे हैं।






