
Chhattisgarh , 22 Jan : छत्तीसगढ़ के बकुलाही स्थित रियल स्पॉट स्टील प्लांट में शुक्रवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ है. यह घटना बलौदाबाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुई है. बता दें कि प्लांट के डीएससी कोयला भट्ठे में हुए जोरदार विस्फोट में 7 मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं. हादसा इतना भयावह था कि पांच मजदूर मौके पर ही दम तोड़ गए. विस्फोट के बाद गर्म कोयला और राख बाहर निकलकर सफाई कर रहे मजदूरों पर गिर गई जिससे वे बुरी तरह झुलस गए.
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रत्यक्षदर्शियों व प्लांट कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है.
कैसे हुआ हादसा?
दरसल, मजदूर नियमित सफाई कार्य में लगे हुए थे तभी सुबह के समय भट्ठे में अचानक विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और धुआं आसमान में फैल गया. गर्म कोयला और राख की चपेट में आने से मजदूर बुरी तरह झुलस गए. पुलिस का कहना है कि विस्फोट के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन सुरक्षा उपकरणों और रखरखाव में चूक की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है जिससे मजदूरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुःख
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने लिखा कि बलौदाबाजार के बकुलाही इलाके में स्पंज आयरन फैक्ट्री में धमाके की दुखद खबर मिली है. इस भयानक हादसे में कई मजदूरों की मौत हुई है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति और पीड़ित परिवारों को दुख सहने की ताकत देने की प्रार्थना की. बघेल ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि घायलों को बेहतर इलाज दिया जाए मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा मिले घटना की उच्चस्तरीय जांच हो और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







