
जम्मू , 8 Nov : जम्मू की रिंग रोड पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और उसके ठीक पीछे आ रहा एक डंपर तेज रफ्तार में जाकर उससे भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर दोनों वाहनों में तेल रिसाव होने के बाद आग लग गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में दोनों वाहन आग के गोलों में तबदील हो गए। हालांकि, हादसे के समय दोनों चालक समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना के कारण रिंग रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ।







