
जम्मू-कश्मीर 7 Nov : देश में शुक्रवार यानी 7 नवंबर को बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें फिर से बढ़ी हैं। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने की कीमत 337 रुपए बढ़कर 1,20,950 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। जबकि चांदी के दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में भी तेजी रही। इसमें 1,131 रुपये की बढ़त दर्ज हुई और कीमत 1,48,200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।
अगर हम 2025 में अब तक के सबसे उंचे भाव की बात करें तो सोना के अब तक 1,31,699 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है, जबकि चांदी का साल का सबसे ऊंचा भाव 1,69,200 रुपये प्रति किलो रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख
Comex मार्केट (अंतरराष्ट्रीय बाजार) में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। सोना 3,986.90 डॉलर प्रति औंस पर खुला और 7.40 डॉलर की बढ़त के साथ 3,998.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस साल सोना 4,398 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है।
चांदी भी Comex पर 47.86 डॉलर प्रति औंस पर खुली और थोड़ी बढ़त के साथ 48.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। चांदी का साल का सबसे ऊँचा स्तर 53.76 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।







