उधमपुर, 19 Apr : Udhampur Lok Sabha Election Live: लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों में इस बार मतदान की अवधी भी तीन घंटे बढाई गई है। पूर्व के चुनावों में मतदान का समय सुबह आठ से शाम चार बजे तक आठ घंटों का होता था।
जिला में 74 मतदान केंद्र क्रिटिकल
चार विधानसभा क्षेत्रों वाले उधमपुर जिले में कुल 74 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी है। इसमें से उधमपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में 21, उधमपुर पूर्वी में 13, चिनैनी में 23 और रामगनर विधानभा क्षेत्र में 17 मतदान केंद्र है।
मतदान के लिए 2690 चुनाव कर्मी हुए रवाना
मतदान कराने के लिए 2690 चुनाव कर्मचारी जिले में बनाए गए 654 पोलिंग बूथों पर भेजे गए। हर मतदान केंद्र पर चार मतदान कर्मचारियों भेज गए। इसके अलावा जिला के 74 मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर रहेगा।
पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा के लिए चार से पांच हजार पुलिस, अर्धसैनिकबलों के जवान भी भेजे गए हैं। जिले में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।