HIGHLIGHTS
- UP Lok Sabha Election 2024 Voting Live : यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी
- UP Lok Sabha Election 2024 LIVE Voting News: सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, नगीना (अजा), मुरादाबाद और पीलीभीत में मतदान
- P Lok Sabha Election Phase 1 Voting live Updates: मैदान में हैं कई दिग्गज
नई दिल्ली , 19 Apr : UP Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आठ सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गए। मतदान शाम छह बजे तक होगा। इनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, नगीना (अजा), मुरादाबाद और पीलीभीत लोकसभा सीट शामिल हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में पहले चरण की आठ सीटों में से चार भाजपा, तीन बसपा और एक सपा ने जीती थी। इस बार कई दिग्गजों की परीक्षा है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा, जिसके बाद चार जून को होने वाली मतगणना का इंतजार रहेगा। यहां पढ़ें मतदान से जुड़े लाइव अपडेट…
19 Apr 202412:27:34 AMनगीना में एक बूथ पर EVM खराब होने का आरोप
बिजनौर: आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी चन्द्रशेखर ने नगीना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार के गांव महेश्वरी जट में बूथ नंबर 206 में ईवीएम खराब होने का आरोप लगाया।
जोनल मजिस्ट्रेट मनोज कुमार गौड अधिशासी अभियंता केंद्रीय भंडार खंड 3 कालागढ ने बताया कि उक्त बूथ पर चुनाव के दौरान मशीन में कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने बताया कि पोलिंग शुरू होने से पहले जो दिक्कत आई थी, वह सही कर समय से पोलिंग शुरू कर दिया गया था। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई थी।
19 Apr 202412:07:48 AMUP Lok Sabha Election 2024 Voting Live: कहीं ईवीएम में खराबी तो कहीं वोटरों में नाराजगी
पीलीभीत: लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान दो पोलिंग बूथों पर ईवीएम में खराबी आ जाने से कुछ देर मतदान बंद रहा।
उधर, तीन गांवों में मतदाता नाराजगी के कारण वोट डालने नहीं पहुंच रहे। दूसरी तरफ शहर के एक मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर उनके पोलिंग एजेंट को अंदर नहीं जाने देने का आरोप लगाया है।
18 Apr 202411:12:47 PMUP Voting Turnout 11 AM: उत्तर प्रदेश का मतदान प्रतिशत
UP Voting Turnout 11 AM
समय: प्रात: 11:00 बजे
उत्तर प्रदेश के 8 निर्वाचन क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 25.20 %
01- सहरानपुर- 29.84 %
02- कैराना- 25.89 %
03- मुजफ्फरनगर- 22.62 %
04- बिजनौर- 25.50 %
05- नगीना(अ0जा0)- 26.89 %
06- मुरादाबाद- 23.35 %
07- रामपुर- 20.71%
08- पीलीभीत- 29.84 %
18 Apr 202411:05:04 PMMuzzaffarnagr Voting Percentage
मुजफ्फरनगर लोकसभा- 11 बजे तक – 22.62 प्रतिशत
18 Apr 202411:03:51 PMKairana Voting Percentage:
कैराना में 11:00 बजे तक मतदान : 25.89 %
18 Apr 202411:02:56 PMBijnor Nagina Voting Percantage
Bijnor Nagina Voting Percentage: सुबह 11 बजे तक के आंकड़े
बिजनौर लोक सभा 25.54 प्रतिशत
नगीना लोकसभा 26.93 प्रतिशत
18 Apr 202411:01:50 PMSardhana Hastinapur Voting Percentage:
Sardhana Hastinapur Voting Percentage:मेरठ की सरधना व हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर प्रातः 11:00 बजे तक 22. 23 प्रतिशत मतदान
18 Apr 20249:41:22 PMUP Lok Sabha Election 2024 Voting Live: यूपी के 8 निर्वाचन क्षेत्र का मतदान प्रतिशत
ना- 12.45%
मुजफ्फरनगर- 11.31%
बिजनौर- 12.37%
नगीना (अजा)- 13.91%
मुरादाबाद- 10.89%
रामपुर- 10.66%
पीलीभीत- 13.36%
18 Apr 20249:26:50 PMMuzaffarnagar Lok Sabha Voting percentage: सुबह नौ बजे तक 12.01 फीसदी मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। मुजफ्फरनगर में सुबह 9 बजे तक 12.01 फीसदी मतदान हुआ।
18 Apr 20249:19:46 PMRampur Lok Sabha Voting percentage
सीट: रामपुर लोकसभा क्षेत्र
समय: सुबह नौ बजे तक
मतदान: 10.66 प्रतिशत
18 Apr 20248:56:38 PMUP Lok Sabha Election 2024 Voting Live: संजीव बालियान ने डाला वोट
मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
18 Apr 20248:49:21 PMPilibhit Lok Sabha Voting percentage
Pilibhit Lok Sabha Voting percentage
– सीट – पीलीभीत
– समय – सुबह के नौ
– मतदान – 0.58 प्रतिशत18 Apr 20248:48:19 PMUP Election 2024 Phase 1 Voting Live:
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा नकवी ने रामपुर के शंकरपुर में बने मतदान केंद्र पर डाला वोट।
18 Apr 20248:40:27 PMMeerut Voting Live Updates: मेरठ में बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार
मेरठ जिले कीहस्तिनापुर विधानसभा के ग्राम गणेशपुर प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर मतदान करने के लिए मतदाताओं की कतार लगी।
18 Apr 20248:35:45 PMPilibhit Voting Live: मतदान करने पहुंचीं दिव्यांग सायरा
पीलीभीत के तहसील सदर में बने बूथ पर दिव्यांग सायरा भी मतदान करने पहुंचीं। हालांकि, बूथ के बाहर व्हीलचेयर रखी थी, लेकिन वहां मौजूद कर्मियों ने उन्हें इस बारे में नहीं बताया। वोट डालने के बाद सायरा काफी खुश थीं। बोलीं, मतदान जरूर करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह बहुत जरूरी है।
18 Apr 20247:53:42 PMMuzaffarnagar Voting Live Update: वोट डालने पहुंची दुल्हन
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अपना वोट डालने के लिए मुजफ्फरनगर में मतदान केंद्र संख्या 193-194 पर एक दुल्हन पहुंची। दुल्हन ने कहा, “चुनाव में वोट डालना हर नागरिक का अधिकार है। मैं यहां अपने चाचा को पूरा समर्थन देने आई हूं।”
18 Apr 20247:47:58 PMUP Lok Sabha Election 2024 Voting Live Updates: रामपुर में बूथ के बाहर फोर्स तैनात
रामपुर के वाल्मीकि जूनियर हाई स्कूल बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए बूथ के बाहर फोर्स तैनात है।
18 Apr 20247:34:36 PMUP Lok Sabha Election 2024 Voting Live: सहारनपुर में नकुड़ के सरूरपुर तगा में EVM मशीन खराब
सहारनपुर के नकुड़ के सरूरपुर तगा में ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना है। बूथ संख्या 227 पर ईवीएम मशीन खराब होने की बात सामने आ रही है। बूथ संख्या 227 कैराना लोकसभा क्षेत्र में आती है।
18 Apr 20247:24:30 PMUP Lok Sabha Election 2024 Live Voting: सहारनपुर में 14 हजार 570 पुलिसकर्मी तैनात
सहारनपुर सीट से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से 14 हजार 570 पुलिसकर्मी जिलेभर में तैनात किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा का कड़ा पहरा है।
शाम छह बजे के बाद ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच सेंट्रल वेयर हाउस में जमा कराया जाएगा।
18 Apr 20247:02:53 PMUP Lok Sabha Election 2024 Live Voting: रामपुर में मतदाताओं ने डाला वोट
रामपुर के वाल्मीकि जूनियर हाई स्कूल बूथ पर वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह सात बजे से ही लोग बूथ पर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
18 Apr 20246:47:33 PMUP Lok Sabha Election 2024 Voting Live: यूपी आठ लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू
यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
18 Apr 202410:49:34 AMमंडी स्थल से रवाना होने लगी पोलिंग पार्टियां
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की देखरेख में पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। ईवीएम के साथ ही मतदान संबंधी अन्य सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित वाहनों में सवार होकर निकल रही हैं।गुरुवार को सुबह दस बजे से ही शहर में कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के साथ ही अन्य मतदान सामग्री का वितरण शुरू करा दिया गया। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार शिविर टिनशेड में लगाए गए।सामग्री प्राप्त करने के बाद पीठासीन अधिकारियों ने अपने अपने मतदान अधिकारियों के सहयोग से उन्हें चेक किया और फिर निर्धारित वाहनों में सवार होने के लिए चल पड़े। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 मतदान केंद्रों पर कुल 1521 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।18 Apr 20247:26:56 AMShamli Voting Live Update: मतदान केंद्रों पर ड्रोन से होगी निगरानी, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
संवाददाता जागरण, शामली : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। मतदान से एक दिन पहले पोलिंग पार्टियों के साथ ही पुलिस-फोर्स को भी मतदान केंद्रों पर रवाना किया गया। पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा घेरे में ईवीएम को भिजवाया गया। सुबह छह बजे से लेकर देर रात तक पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थानों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई। यदि किसी भी व्यक्ति ने गड़बड़ी की तो कार्रवाई की जाएगी। समस्त केंद्रों पर सीसीटीवी, वीडियो ग्राफी आदि से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी होगा।
18 Apr 20247:26:34 AMSaharanpur Voting Live Update: लोकतंत्र के महापर्व में करें शत-प्रतिशत सहभागिता: सहारनपुर डीएम
लोकतंत्र के महापर्व में करें शत-प्रतिशत सहभागिता: सहारनपुर डीएम
जागरण संवाददाता, सहारनपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय मतदान पार्टियों के लिए पेयजल, कैंटीन, शौचालय आदि की सुविधाओं, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा के शिविर आदि व्यवस्थाओं को देखकर संतुष्टि व्यक्त की। मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की है, जिससे मतदान कार्मिकों को किसी भी प्रकार से समस्याओं का सामना न करना पड़े। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कहा कि जनपद सहारनपुर में निर्वाचक बहुत ही सतर्क और सहज हैं। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों का स्वागत और अभिनंदन किया।
18 Apr 20245:51:21 AMUP Election 2024 Phase 1 Voting Live:
सहारनपुर में रिजर्व पोलिंग पार्टी समेत मतदान के लिए 11928 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सहारनपुर लोकसभा और कैराना आंशिक लोकसभा के लिए जिले को 22 जोन एवं 216 सेक्टर में बांटा गया है। जोनल व सेक्टर अधिकारी के साथ सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में 506 संवेदनशील मतदेय स्थल हैं, जबकि 125 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल चिन्हित किए गए हैं।
18 Apr 20244:27:13 AMमतदान कर्मियों को उपलब्ध कराई जाएगी मेडिकल किट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैय्या कराने के निर्देश दिए गए हैं।
18 Apr 20244:24:46 AMUP Lok Sabha Election 2024: इन दिग्गजों के भाग्य का फैसला
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को हो रहे मतदान में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान योगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी बिजनौर से एनडीए (रालोद) प्रत्याशी के रूप में उतरे मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान और नगीना से बतौर भाजपा प्रत्याशी ताल ठोंक रहे नहटौर के विधायक ओम कुमार के भाग्य का फैसला होगा।