जम्मू , 4 Apr : जम्मू कश्मीर में पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चों की आयु में छूट मिली है। आगामी छह माह के भीतर छह साल के बच्चे भी अब दाखिला ले सकेंगे। पहले छह साल से छोटे बच्चों को दाखिला नहीं दिया जा रहा था।
प्रशासन ने दिए निर्देश
वहीं कुछ छात्रों के माता-पिता से कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए। इसमें कहा गया कि उनके बच्चों को 6 साल से कम आयु होने के कारण स्कूलों में एडमिशन नहीं मिल पा रहा है। इस मुद्दे पर कुछ स्कूलों ने विचार किया। इसके बाद प्रशासन ने ये फैसला लिया। प्रशासन ने कहा कि एक ऊपरी सीमा तय करनी होगी और छूट अंतहीन नहीं हो सकती।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश की अनुमति
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आयु मानदंड में छूट देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, कुछ अन्य राज्यों द्वारा भी इसी तरह की छूट दी जा रही है। जो छात्र अगले 6 महीनों में 06 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, उन्हें शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रथम कक्षा में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।