रांची , 28 Mar : कांग्रेस ने झारखंड भाजपा में बड़ी सेंधमारी की है। रांची से 5 बार सांसद रह चुके रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और कांग्रेस मीडिया के प्रमुख पवन खेड़ा की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें कि भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में रामटहल चौधरी का टिकट का दिया था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली थी।
रामटहल ने कांग्रेस सामने कैसी डिमांड रखी?
पांच बार सांसद रामटहल इस चुनाव में कांग्रेस का साथ देंगे। सूत्रों के अनुसार, इसे लेकर उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के सामने कोई डिमांड भी नहीं रखी है। भाजपा ने रामटहल चौधरी का टिकट काटकर संजय सेठ को रांची से अपना उम्मीदवार बनाया था। संजय सेठ फिलहाल रांची के मौजूदा सांसद हैं। भाजपा ने इस बार भी संजय सेठ पर ही भरोसा जताते हुए अपना उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि रामटहल चौधरी 1991 से 2004 तक लगातार सांसद रहे। इसके बाद 2014 से 2019 तक एक बार फिर रांची लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद बने। एक राजनेता होने के अलावा उन्हें एक समाजसेवक और शिक्षाविद के तौर पर भी जाना जाता है।