भुवनेश्वर। Lok Sabha Election 2024 भाजपा नेता ईरानी राय बीजद में शामिल हो गई हैं। सैकड़ों समर्थकों के साथ ईरानी राय शंख भवन में बीजद में शामिल हुईं। राज्यसभा सदस्य मानस मंगराज की मौजूदगी में विलय समारोह का आयोजन किया गया।
भाजपा महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानती- ईरानी
ईरानी ने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानती। नगर निगम और पंचायत चुनाव में काम करने के बावजूद उन्हें सम्मान नहीं मिला। जहां कोई सम्मान नहीं है, मुझे वहां क्यों रहना चाहिए? मैं भाजपा के लिए 100 प्रतिशत काम कर रही थी, लेकिन भाजपा ने मेरे साथ अन्याय किया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ईरानी ने भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। 2019 में उन्हें नयागढ़ से भाजपा उम्मीदवार के रूप में हार का सामना करना पड़ा था। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से ईरानी और उनके सैकड़ों समर्थकों का पार्टी में स्वागत मानस रंजन मंगराज ने किया।
इस अवसर पर सांसद सस्मित पात्र, विधायक अरुण साहू, बिनोद नायक, प्रभात सारंगी, प्रकाश दास, बीरेंद्र नायक, मानस साहू मौजूद थे।