ऊधमपुर , 20 Mar : ऊधमपुर के जखैनी चौक पर एक टेंपो ट्रेवल वाहन आगे चल रहे ट्रक के पीछे टकरा गया। इस हादसे में वाहन में सवार चार 8 वर्ष की बच्ची व छह महिलाओं सहित कुल 8 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जीएमसी ऊधमपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरु कर दी है। हादसे में घायल सभी लोग हरियाणा, फरीदाबाद के निवासी है।
प्राप्त जानकारी के माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद हरियाणा फरीदाबाद से आए श्रद्धालु टेंपो ट्रेवलर वाहन नंबर जेके202सी7877 बुधवार सुबह कटड़ा से घूमने के लिए भद्रवाह जा रहे थे। जखैनी पर टेंपो ट्रेवलर वाहन आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से उसके पीछे टकरा गया। जिससे वाहन में सवार 11 लोगों में से आठ लोगों घायल हो गए। हादसे के फौरन बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाल कर जीएमसी ऊधमपुर पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
वाहन के चालक ने बताया कि वह आज कटड़ा से सैलानियों को लेकर भद्रवाह के लिए निकला था। भद्रवाह से कल वापिसी पर पत्नीटॉप घुमा कर ऊधमपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ना था। भद्रवाह जाते समय उसके वाहन के आगे एक ट्रक चल रहा था। जखैनी चौक में पुलिस के रोकने पर उसने अचानक से ब्रेक लगा दी। उसने भी ब्रेक लगाई मगर वाहन आगे चर रहे ट्रक के पीछे टकराने की वजह से यह हादसा हो गया। उसने बतायकि आज वह
हादसे में घायलों की पहचान मनोज कुमार(39) पुत्र रोताश जाखड़, पूजा(30) पत्नी मनोज कुमार, पायल(17) पुत्री मनोज कुमार, जिया(16) पुत्री मनोज कुमार, मनीषा2842) पत्नी अरविंद कुमार, ज्योति(26) पत्नी प्रमोद कुमार, हर्षिता(8) पुत्री प्रमोद कुमार, रियांशी(4) पुत्री प्रमोद कुमार सभी निवासी पुलिस लाइन, फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में बताई गई है। डाक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत ठीक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरु कर दी है।