जम्मू , 28 Feb : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव सितंबर 2024 तक करा लिए जाएंगे।
आज दिल्ली में एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित ग्लोबल समिट में जम्मू कश्मीर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया शुरु की गई थी, इसके बाद मतदाता सूचियों का भी पुनरीक्षण किया जाना था।
अब यह काम हो चुका है और अब लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस वर्ष सितंबर तक विधानसभा चुनाव भी हो जाएंगे।
आतंकी गतिविधियों पर भी बोले मनोज सिन्हा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 12 मार्च 2024 को जम्मू कश्मीर मे चुनाव आयोग भी आ रहा है। जम्मू कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य के बहाली पर उन्होंने कहा केंद्र सरकार उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल करेगी।
प्रदेश में आतंकी गतिविधियों में आयी कमी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज कश्मीर में भारत माता की जय गूंज रही है, स्थानीय युवा जो कुछवर्ष पहले तक पत्थरबाजी में लिप्त नजर आते थे, अब तिरंगा यात्रा में नजर आते हैं।
कई इलाकों में सुरक्षालो की तैनाती भी घटी है। आज कश्मीर में लोग देर रात गए तक घूमते हैं। नाइटलाइफ का मजा स्थनीय लोग लेने लगे हैं औप सिनेमा शुरु हो चुका है। उन्होंने कहा कि पहले कश्मीर में शांति खरीदी जाती थी, लेकिन अब हम इसे बहाल कर रहे हैं।
आतंकियों का तंत्र हुआ नष्ट- मनोज सिन्हा
आतंकियों के पारिस्थितिक तंत्र को लगभग नष्ट किया जा चुका है और जो बचा है वह जल्द ही पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। सरकारी तंत्र में बैठे आतिकयों और अलगाववादियों के समर्थकों को बेनकाब किया जा रहा है। सरकारी नौकरी कर रहे आतंकियों के स्वजनों के खिलाफ भी संबधित नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पाकिस्तान के साथ बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि बातचीत और आतंक एक साथ नहीं चल सकते। हम सिर्फ कश्मीर के लेागों से कश्मीर के युवाओं से बात करेंगे। किसी भी राष्ट्रविरोधी तत्व से जो देश का दुश्मन है,उससे बातचीत नहीं हो सकती। बातचीत उन्हीं से होगी जो भारतीय संविधान में आस्था रखते हैं।