जम्मू , 27 Feb : गृह मंत्रालय ने आज जमात-ए-इस्लामी, जम्मू कश्मीर को ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित करते हुए उस पर तत्काल प्रभाव से अगले पांच साल के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है। इस संगठन को राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ अपनी गतिविधियां जारी रखते हुए पाया गया। संगठन को पहली बार 28 फरवरी, 2019 को ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया गया था।
![Jammu : जमात-ए-इस्लामी पर फिर बढ़ा प्रतिबंध, साल 2019 में गृह मंत्रालय ने लगाया था बैन](https://www.jagranimages.com/images/newimg/27022024/27_02_2024-home_ministry_2_23662871.webp)