श्रीनगर , 22 Feb :Jammu Kashmir Weekly Weather News घाटी में तीन दिन से जारी वर्षा व बर्फबारी का सिलसिला बुधवार को थम गया और धूप खिली रही। मौसम में सुधार होते ही घाटी का देश व दुनिया के शेष हिस्सों से हवाई संपर्क तो बहाल हो गया है, लेकिन जमीनी संपर्क अभी भी कटा हुआ है।
ताजा हिमपात व वर्षा की वजह से घाटी में अधिकांश इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चले जाने की वजह से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान -9.4 डिग्री के साथ घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा।
27 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक जावेद जावेद अंजुम ने बताया कि विमानों का आवगमन शुरू हो गया है। मंगलवार को रद विमानों के यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से बुधवार को रवाना किया गया।
जम्मू-कश्मीर में आगामी सात दिन ऐसा रहेगा मौसम
जम्मू में न्यूनतम तापमान तेरह से सात डिग्री तक गिर सकता है तो वहीं पर यहां का अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जम्मू का न्यूनतम तापमान तेरह से लेकर सात डिग्री तक गिर सकता है। वहीं 26 फरवरी और 29 फरवरी को बादल छाने की संभावना है।
वहीं अगर अब घाटी यानी श्रीनगर की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से लेकर चार डिग्री के बीच रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री से लेकर छह डिग्री तक नीचे लुढ़क सकता है। इस बीच बादल छाए रहेंगे।
अब अगर उधमपुर जिले की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 15 से लेकर 18 डिग्री तक चढ़ सकता है तो वहीं पर न्यूनतम तापमान दस से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। इस बीच छिटपुट बारिश हो सकती है।