![]()
भूटान , 7 Oct : भारत के वैश्विक प्रभाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि का लोहा अब दुनिया के दिग्गज नेता भी बिल्कुल अलग और आध्यात्मिक अंदाज़ में मानने लगे हैं. भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे (Tshering Tobgay) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दो पन्नों की एक बेहद भावुक और चौंकाने वाली चिट्ठी साझा की है.
इस पत्र में भूटानी पीएम ने खुलासा (PM Modi Vishnu Avatar) किया है कि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी साधारण नेता के रूप में नहीं, बल्कि ‘भगवान विष्णु के अवतार’ के रूप में देखते हैं. भूटान के शीर्ष नेता के इस बयान ने पूरी दुनिया के कूटनीतिक और राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा दिया है.
27 जुलाई 2019 की साधारण मुलाकात का जिक्र
भूटानी प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने अपने पत्र में 2019 की एक बेहद पुरानी याद साझा की. तोबगे ने लिखा कि 27 जुलाई 2019 को वे दिल्ली में पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे. उस समय तोबगे चुनाव हार चुके थे, उनकी पार्टी सत्ता में नहीं थी और वे किसी संवैधानिक पद पर भी नहीं थे. इसके बावजूद पीएम मोदी ने एक आम नागरिक की तरह उनसे मुलाकात की और एक बड़े भाई की तरह ढेर सारा प्यार, सम्मान और स्नेह दिया.






