
उधमपुर, 29 Sep : जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) के जिला केंद्र ऊधमपुर ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के सहयोग से कॉलेज परिसर में स्टार्टअप आइडिया चैलेंज 2.0 के तहत बूट कैंप का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और इच्छुक उद्यमियों को अपने नवाचार आधारित विचार प्रस्तुत करने तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम की जानकारी उपलब्ध कराना था।
बूट कैंप में कुल 110 उम्मीदवारों ने भाग लिया। इनमें से 13 प्रतिभागियों ने जूरी पैनल के समक्ष अपने स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए, जबकि पांच प्रतिभागियों को चैलेंज के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल इंजीनियर विवेक महाजन ने किया।
-1790672359912_v.webp)
-1790675670137_v.webp)

-1791021998069_v.webp)



