-1790672359912_v.webp)
श्रीनगर , 29 Sep: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को पंचायत चुनावों के समय को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और भाजपा विधायक आरएस पठानिया के बीच सवाल-जवाब हुआ।
भाजपा विधायक आर.एस. पठानिया ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की मंशा और उनकी समय-सीमा को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार की मंशा पंचायत चुनाव कराने की है, लेकिन चुनाव “उचित समय” पर कराए जाएंगे।
BJP पर साधा निशाना
इसी दौरान उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के राज्य का दर्जा बहाल करने संबंधी रुख का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा राज्य का दर्जा बहाल करने की बात “उचित समय” पर होने की बात कहती है, उसी तरह पंचायत चुनावों के बारे में भी सरकार यही जवाब दे सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “आप कहते हैं कि राज्य का दर्जा उचित समय पर वापस आएगा, हम भी पंचायत चुनावों के लिए कहेंगे कि वे उचित समय पर होंगे।”
उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि “उचित समय” से आखिर क्या मतलब है और यह समय कब आएगा, इसे लेकर भाजपा की ओर से भी स्पष्ट समय-सीमा नहीं बताई गई है।
यह बयान विधानसभा में पंचायत चुनावों की तारीख और सरकार की मंशा को लेकर भाजपा विधायक आरस पठानिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में आया।
-1790669556097_v.webp)


-1791021998069_v.webp)



