
जम्मू , 24 Aug : भाजपा जम्मू-कश्मीर इंडस्ट्री सेल के संयोजक दीपक गुप्ता ने औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कथित 10 प्रतिशत बढ़ोतरी और डिमांड चार्ज में करीब तीन गुना वृद्धि पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर के औद्योगिक इकाइयों की उत्पादन लागत बढ़ेगी और उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित होगी।
दीपक गुप्ता ने कहा कि एक ओर सरकार निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं बिजली की लागत में इतनी बड़ी वृद्धि उद्योगों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
बिजली उद्योग के लिए बुनियादी इनपुट है और इसकी बढ़ी लागत का सीधा असर उत्पादन तथा औद्योगिक इकाइयों की व्यवहार्यता पर पड़ेगा।
औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर बनाने पर जोर
उन्होंने केंद्र सरकार की योजना का स्वागत करते हुए कहा कि यह जम्मू-कश्मीर में आधुनिक और प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक ढांचा विकसित करने का बड़ा अवसर है। उन्होंने यूटी सरकार से योजना के तहत मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए सक्रिय कदम उठाने की मांग की।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82
-1787572265661_v.webp)





