
विजयपुर, 17 Aug : मात्र दो दिनों के भीतर एम्स जम्मू विजयपुर में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. विवेक पंडिता और स्टाफ नर्स प्रियंका की हुई रहस्यमय मौतों के मामलों ने पुलिस प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। आखिर एम्स जम्मू विजयपुर में कार्यरत दो महिला डाक्टरों की हुई रहस्यमय मौतों की वजह क्या रही?
एम्स की सहायक प्रोफेसर डॉ. विवेक पंडिता बरनाई जम्मू क्षेत्र में अपनी ही कार में 14 अगस्त को मृत पड़ी पाई गई। वहीं 16 अगस्त को विजयपुर कस्बे में एक किराए के मकान में रह रही हमीरपुर हिमाचल की एम्स स्टाफ नर्स प्रियंका बंद कमरे में मृत पड़ी पाई गई। इन दोनों मामलों के आपस में जुड़े होने की आशंकाओं को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर गौर कर इनकी तह तक जाने की कोशिश में है।
इन रहस्यमयी मौतों को सुलझाना पुलिस के लिए बेहद जरूरी
एम्स जम्मू विजयपुर कार्यरत दो महिला डाक्टरों की इन रहस्यमय मौतों को पुलिस प्रशासन ने पूरी गंभीरता से लेते हुए इसकी गहराई तक पहुंचने और मौतों के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह दोनों रहस्यमय मौतों के मामले एक ही संस्था में कार्यरत कर्मियों से जुड़े होने की वजह से पुलिस प्रशासन की एम्स की कार्यप्रणाली स्तर पर भी अपनी जांच करनी पड़ेगी।
एम्स महिला डाक्टरों की रहस्यमय मौतों को सुलझाना जम्मू व सांबा पुलिस के लिए बेहद जरूरी हो गया है। इसी गंभीरता को देखते हुए जम्मू व विजयपुर सांबा पुलिस ने मिलकर इन रहस्यमय मौतों को सुलझाने की जांच आरंभ कर दी है।
मौतों के असली कारणों का खास पता नहीं चल पाया
अब तक की पुलिस कार्रवाई में इन मौतों के असली कारणों का कोई खास पता नहीं चल पाया है, लेकिन मामलों की तह तक जाने के लिए जम्मू व विजयपुर पुलिस ने जो मृत्यु स्थलों से अहम सबूत जुटाए हैं, वो इन मामलों को अपने अंजाम तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। वहीं इन दोनों मृतक महिला डाक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पुलिस प्राथमिकता से हासिल करने के लिए संबंधित प्रयोगशालाओं से सहयोग प्राप्त करने की तैयारी कर रही है।
एम्स कार्यरत महिला सहायक प्रोफेसर व स्टाफ नर्स की रहस्यमय मौतों के मामले पर एएसपी सांबा गारू राम भारद्वाज ने गहराई तक जांच करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इन रहस्यमय मौतों के मामलों को सांबा व जम्मू पुलिस मिलकर आपसी तालमेल से जल्द अपने अंजाम तक पहुंचाएगी। वहीं मृतक महिला डाक्टरों की फोन काल डिटेल्स भी इन रहस्यमय मौतों को सुलझाने में अहम साबित हो सकती हैं, जिनको हासिल करने के लिए संबंधित दूरसंचार प्राधिकरण से पेशकश की जा रही है।
स्वजनों को सौंपा स्टाफ नर्स प्रियंका का पार्थिव शरीर
विजयपुर कस्बे के गगोर गांव जमोड़िया मोहल्ले में किराए के मकान में मृत मिली एम्स स्टाफ नर्स प्रियंका निवासी हमीरपुर हिमाचल के शव का स्थानीय एम्स विजयपुर में पोस्टमार्टम किया गया। मृतका का पोस्टमार्टम बोर्ड आफ डाक्टर टीम द्वारा किए जाने के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों के हवाले कर दिया गया। विजयपुर थाना पुलिस द्वारा एम्स स्टाफ नर्स प्रियंका की रहस्यमय मौत की सूचना गत रविवार सुबह ही उसके स्वजनों को दे दी गई थी।
सूचना मिलने पर रविवार शाम को मृतका के स्वजन एम्स विजयपुर पहुंचे, जहां पर पुलिस ने अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके शव को संस्कार के लिए उनको सौंप दिया। देर शाम रविवार को स्वजन प्रियंका के पार्थिव शरीर को लेकर वापस हमीरपुर हिमाचल के लिए रवाना हो गए। वहीं पर मृतका स्टाफ नर्स के पारिवारिक स्तर पर अंतिम संस्कार की रस्मों को अंजाम दिया जाएगा।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






