
17 Aug : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित आतंकी ग्रुप शहजाद भट्टी नेटवर्क को सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. शाह ने बताया कि इस नेटवर्क के 200 से ज्यादा ऑपरेटिव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खतरनाक हमलों की साजिश को नाकाम कर दिया गया.
14 राज्यों में ऑपरेशन
गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क को खत्म किया. यह कार्रवाई भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट उदाहरण है.
हथियार और विस्फोटक बरामद
शाह ने बताया कि इस नेटवर्क से आईईडी, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्टल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे बरामद किए गए. यह ग्रुप कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था और स्थानीय लोगों को पैसे देकर रेकी करवा रहा था.
दर्ज हुईं FIR और गिरफ्तारियां
गृह मंत्रालय ने प्रेस रिलीज में कहा कि इस नेटवर्क के खिलाफ 80 से ज्यादा FIR दर्ज की गईं और 253 लोगों को हिरासत में लिया गया. यह कार्रवाई सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति को दर्शाती है.
आतंकी सिंडिकेट का खुलासा
शहजाद भट्टी नेटवर्क पाकिस्तान में मौजूद ISI समर्थित आतंकी सिंडिकेट है. यह पूरे भारत में ग्रेनेड, IED और पेट्रोल बम हमलों के साथ टारगेटेड किलिंग से जुड़ा रहा है.
इंटेलिजेंस शेयरिंग से सफलता
12 अगस्त को राज्य पुलिस बलों के साथ रियल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके इस नेटवर्क पर बड़ा ऑपरेशन किया गया. इसी वजह से 14 राज्यों में एक साथ कार्रवाई संभव हो सकी.
राज्यों से गिरफ्तारियां
गृह मंत्रालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश से 62, हरियाणा से 52, दिल्ली से 51, पंजाब से 44, राजस्थान से 15, महाराष्ट्र से 8, उत्तराखंड से 5, कर्नाटक, गुजरात और बिहार से 3-3, जबकि तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और केरल से 2-2 लोगों को पकड़ा गया. दिल्ली और कर्नाटक में नई FIR भी दर्ज की गईं.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







