
जम्मू, 15 Aug : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, महिंद्रा स्कॉर्पियो सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में जा गिरी।
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो (पंजीकरण संख्या HR29AG-0648) डांगडारू से साउंडर की ओर जा रही थी। करीब सुबह 10:45 बजे यैनवान, डांगडारू के पास वाहन अचानक सड़क से फिसल गया और लुढ़कते हुए चिनाब नदी में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही दच्छन पुलिस थाना की टीम स्थानीय लोगों और अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक हादसा स्थल से पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, दुर्घटना के समय वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
DC पंकज कुमार ने क्या कहा?
DC पंकज कुमार शर्मा ने घटना को लेकर कहा कि आज सुबह करीब 10:30 बजे, HR नंबर वाली एक कार, जिसमें दमदूरु में एक प्रोजेक्ट पर काम करने वाले मजदूर सवार थे। यह गाड़ी लगभग 200-300 फीट नीचे गिर गई। हमने अब तक पांच शव बरामद किए हैं… हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए दच्छन पहुंचा दिया है, जिसके बाद बाकी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। हम अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इस हादसे में और भी लोग शामिल थे। क्योंकि गाड़ी अभी तक नहीं मिली है।
केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री डॉ. जिंतेंद्र सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए एक्स प्लेटफार्म पर लिखा, ‘किश्तवाड़ के दच्छन में एक दुखद सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैंने जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को तुरंत मदद पहुंचाई जाए।’
उपराज्यपाल ने घटना को लेकर क्या कहा?
वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना को लेकर कहा कि दच्छन इलाके में सड़क हादसे की रिपोर्ट मिलने के बाद किश्तवाड़ के डीसी पंकज कुमार शर्मा से बात की। इस हादसे में एक स्कॉर्पियो गाड़ी याइवन में एक गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्भाग्य से, गाड़ी में सवार सभी 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






