-1786182965741_v.webp)
श्रीनगर , 8 Aug : जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) पर तीखा हमला बोला है। इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि पीडीपी ‘फिक्स्ड मैच’ खेल रही है। उनका आरोप है कि जंतर-मंतर पर पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के बयान से लोगों का ध्यान हटाने के लिए एफआईआर के मुद्दे को उछाला जा रहा है।
दक्षिण कश्मीर में शनिवार को एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में सकीना इट्टू ने कहा कि एफआईआर को लेकर बनाई जा रही बहस एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि असली मुद्दा वह बयान है, जो महबूबा मुफ्ती ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पीडीपी के प्रदर्शन के दौरान दिया था।
सकीना इट्टू के अनुसार, ‘एक स्क्रिप्टेड नैरेटिव तैयार किया जा रहा है। असली मुद्दा महबूबा मुफ्ती का जंतर-मंतर वाला बयान है। एफआईआर का मुद्दा केवल ध्यान भटकाने की कोशिश है।’
6 अगस्त के प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ विवाद
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ एफआईआर का मामला छह अगस्त को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए पीडीपी के प्रदर्शन के बाद सामने आया। यह प्रदर्शन अनुच्छेद 370 के निरस्त होने की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया था।
पुलिस ने महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ एक पुलिस अधिकारी के साथ कथित मारपीट के आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान इल्तिजा मुफ्ती ने एक पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की।
वहीं, पीडीपी ने पुलिस के आरोपों को खारिज किया है। इल्तिजा मुफ्ती का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की।
NC-PDP में बढ़ी सियासी तकरार
एफआईआर दर्ज होने के बाद जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों दलों के नेता घटना को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
सकीना इट्टू का बयान ऐसे समय आया है, जब जंतर-मंतर प्रदर्शन और वहां दिए गए बयानों को लेकर जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बहस तेज है। पीडीपी लगातार अपने नेताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध कर रही है।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82

-1786188714093_v.webp)





