-1786104468017_v.webp)
जम्मू , 7 Aug : जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों के दौरान मौसम के सक्रिय बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 8 अगस्त को प्रदेश के अनेक हिस्सों में एक-दो दौर की हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अल्प अवधि के लिए तेज बारिश भी हो सकती है।
9 से 11 अगस्त के बीच मौसम और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के कई दौर देखने को मिल सकते हैं, जबकि कुछ जिलों में तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है।






