-1784279791157_v.webp)
श्रीनगर, 17 July : श्री माता वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं के करोड़ों रुपये के चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर श्राइन बोर्ड अतिरिक्त सतर्क हो गया है। गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में वैष्णो देवी में करोड़ों रुपये के चढ़ावे और दान के प्रबंधन की समीक्षा करते हुए उपराज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर पारदर्शिता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निगरानी तंत्र को लगातार मजबूत किया जाए।
आधिकारिक तौर पर कटड़ा में आयोजित इस बैठक को नियमित प्रशासनिक समीक्षा बताया गया, लेकिन सूत्रों के अनुसार, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और श्री माता वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई चांदी में बड़ी मात्रा में मिलावट सामने आने के बाद यह समीक्षा बैठक बुलाई गई।

-1784290128116_v.webp)



