
सर्राफा बाजार, 15 July : अगर आप भी शादी-ब्याह के लिए गहने बनवाने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में पैसा लगाने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए आज एक बेहतरीन मौका है. बुधवार को सर्राफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है. वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बाद भारतीय बाजार में भी रौनक थोड़ी सस्ती हो गई है. ऐसे में दुकान पर जाने से पहले यह जान लीजिए कि आज आपके शहर में सोने के साथ-साथ चांदी का ताजा भाव क्या चल रहा है.
आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी का दाम?
देश के बड़े शहरों के सराफा बाजार की बात करें तो आज कीमतेंट्रेन टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ नया पोर्टल आम जनता के बजट में आती दिख रही हैं. 24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज मार्केट में इसका भाव ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है.
वहीं ज्यादातर गहने बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट गोल्ड आज लगभग ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है. 18 कैरेट गोल्ड थोड़ा और सस्ता होकर करीब ₹1.06 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है.चांदी की कीमतों की बात की जाए तो आज यह बाजार में ₹2.22 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास बिक रही है.
जानकारों का मानना है कि पिछले कुछ दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद आई यह गिरावट उन लोगों के लिए शानदार मौका है जो सही समय का इंतजार कर रहे थे.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी का माहौल
सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो आज सोने के दाम करीब 0.78% तक टूट गए हैं जिससे इसकी कीमत 31.60 डॉलर घटकर 4038.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी भी 0.73% की गिरावट के साथ 58.675 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






