
श्रीनगर, 11 July : आतंकवाद के खिलाफ जंग में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) कश्मीर को बड़ी सफलता मिली है। SIA ने हिजबुल मुजाहिदीन के नामित आतंकी इम्तियाज अहमद कांडू उर्फ फयाज उर्फ सज्जाद के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी करवा लिया है। यह नोटिस 2013 में हुए तरजू, हाइगाम आतंकी हमले के मामले में जारी किया गया है।
यह SIA कश्मीर की गहन और पेशेवर जांच का नतीजा है। एजेंसी का मकसद साफ है- जघन्य हिंसा में शामिल आतंकियों को दुनिया के किसी भी कोने से लाकर कानून के कटघरे में खड़ा करना। अब इस नोटिस के बाद अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां आरोपी को ढूंढकर, हिरासत में लेकर भारत प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर सकेंगी।
-1783767128005_v.webp)





