-1783684188431_v.webp)
कटड़ा, 10 July : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत रियासी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कटड़ा क्षेत्र से चार युवकों को नशीले पदार्थों के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार थाना कटड़ा की टीम नियमित गश्त पर थी। इस दौरान जीज चौक, रेलवे चौक, वरुण चौक तथा भूमिका मंदिर के निकट चार व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ और जांच के दौरान उनके नशीले पदार्थों के सेवन करने की आशंका पर उन्हें हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान साहिल सोहत्रा निवासी मराड़िया, मीरां साहिब आरएसपुरा जम्मू, जाहिद खान निवासी वार्ड नंबर-2 कुंदरोरियां कटड़ा, दिनेश शर्मा निवासी मच्छेड़ी कटड़ा तथा राकेश कुमार निवासी रामनगर ऊधमपुर के रूप में हुई है।
चारों को चिकित्सकीय जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटड़ा ले जाया गया, जहां किए गए रैपिड मल्टी ड्रग यूरिन टेस्ट में सभी के नशीले पदार्थों और मन:प्रभावी दवाओं के सेवन की पुष्टि हुई।
इसके बाद थाना कटड़ा में चार अलग-अलग एफआईआर संख्या 224/2026, 225/2026, 226/2026 और 227/2026 धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रियासी पुलिस जिले को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशे के कारोबार या नशा करने वालों के संबंध में कोई सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि दोषियों के खिलाफ समय रहते सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






