
नई दिल्ली, 9 July : दिल्ली, मुंबई, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव, बाढ़ भूस्खलन और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भीषण बारिश के साथ आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश और बाढ़ के कारण कहां कितना हुआ नुकसान? आइए जानते हैं देशभर के अलग-अलग राज्यों का हाल…
महाराष्ट्र में 300 सिलिंडर पानी में बहे
महाराष्ट्र के रायगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें 3 हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बहते हुए दिखाए दे रहे हैं। यह वीडियो रायगढ़ में HPCL पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट का है।
अधिकारियों के अनुसार, प्लांट की दीवार गिर गई। इसके बाद बाढ़ का पानी सीधे प्लांट के अंदर घुस गया और इसके कारण हजारों सिलिंडर बहकर पातालगंगा नदी और खारपाड़ा क्रीक में चले गए।
महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में कचरे का बड़ा ढेर गिरने से एक तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें 16 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं।
महाराष्ट्र में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई स्थानों पर जलभराव तथा भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। नासिक में गोदावरी नदी उफान पर है। वहीं, मुंबई में भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।
मध्य प्रदेश: पानी में बहा युवक
बीते बुधवार को मध्य प्रदेश के 27 जिलों में भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा दमोह में 1.75 इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण नदियों के जलस्तर बढ़ने लगे हैं। इस बीच खरगोन में रूपारेल नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया।
उत्तराखंड में भूस्खलन
उत्तराखंड में भी भारी बारिश का कहर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बुधवार को भारी बारिश हुई। उत्तरकाशी में नालूपानी और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ। वहीं, टिहरी में बुधवार को NH-707A पर दुकानों के पास लैंडस्लाइड में एक मकान गिर गया।
गुजरात के सूरत में कम से कम 13 लोगों की मौत
गुजरात के सूरत में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बुधवार को कई जगहों पर घरों, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और दुकानों में घुस गया। सूरत के निचले इलाकों से 3,400 से ज्यादा लोगों को बचाया गया और 3,800 से ज्यादा लोगों को दूसरी जगहों पर भेजा गया।
बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में सूरत में आई बाढ़ में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से अधिकतर की मौत डूबने से हुई। सबसे अधिक मौतें दिंडोली पुलिस थाना क्षेत्र से दर्ज की गईं, जहां 59 वर्षीय एक व्यक्ति सहित चार शव बरामद किए गए।
केरल में 5 लोगों की मौत
केरल के वायनाड में सुरंग सड़क निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। एक शव बरामद किया गया है, चार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। यह भूस्खलन 7 जुलाई को वायनाड और कोझिकोड जिलों को जोड़ने वाली अनाक्कोम्पोयिल-मेप्पडी सुरंग परियोजना स्थल के पास हुआ। लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।
यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत
उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश शुरू है। लगातार हो रही बारिश के बीच वज्रपात में बुधवार को देवरिया, पीलीभीत और इटावा में तीन किसानों की मौत हो गई, जबकि आगरा, बदायूं और मथुरा में मकान व दुकान ढहने से कई लोग घायल हो गए।
दिल्ली में 4 लोगों की मौत
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में एक पांच मंजिला नवनिर्मित इमारत बुधवार शाम को गिर गई। इमारत के मलबे में दबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए दिल्ली में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82
-1783594153823_v.webp)






