
नई दिल्ली , 3 July : NEET और JEE एन्ट्रेंस एग्जाम के पैटर्न में बड़ा बदलाव हो सकता है। एंट्रेंस एग्जाम के स्कोर पर में बोर्ड एग्जाम में मिले नंबरों को 50% वेटेज दिया जा सकता है। अभी इस फैसले पर विचार किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, इस संभावना पर इसलिए विचार किया जा रहा है ताकि किसी भी एग्जाम का बहुत ज्यादा दबाव कम किया जा सके, चाहे वह मेडिकल और इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट हों या बोर्ड एग्जाम।
यह कदम एग्जाम सिस्टम में कई गड़बड़ियों जैसे मूल्यांकन में गलतियां और पेपर लीक होने के बाद उठाया जा रहा है, जिससे प्रवेश परीक्षा के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए थे।






