
कठुआ , 26 June : एसएसपी मोहित शर्मा ने अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए यात्रा मार्ग का व्यापक दौरा किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। उपलब्ध नफरी की जांच की और पुलिस तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ बातचीत की।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल, संचालन की तत्परता और सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सतत सतर्कता बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी। कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। जिसमें लखनपुर का प्रवेश द्वार और मोगा लंगर स्थल शामिल हैं, जहां उन्होंनेयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।






