
Indian ship cross strait of hormuz , 23 June : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और हाली में हुए शांती समझौते (US Iran Deal) के बाद भारत के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) और सल्फर की महत्वपूर्ण खेप लेकर चार कार्गो जहाज सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को पार कर चुके हैं. ये जहाज अब कृष्णपट्टनम, काकीनाडा, पारादीप और मुंद्रा बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, जहाजों के भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचते ही माल को प्राथमिकता के आधार पर उतारा जाएगा, ताकि देश के उर्वरक भंडार को और मजबूत किया जा सके तथा खरीफ सीजन की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके.
मजबूत हुई सप्लाई चेन
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक ऊर्जा और व्यापार के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है. हाल के दिनों में इस क्षेत्र में बढ़े तनाव के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की आशंकाएं जताई जा रही थीं. ऐसे में इन चार जहाजों का सुरक्षित रूप से होर्मुज पार करना भारत की खाद आपूर्ति व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और कृषि गतिविधियों पर किसी संभावित आपूर्ति संकट का असर नहीं पड़ेगा.
फर्टिलाइजर का रिकॉर्ड स्तर
22 जून 2026 तक भारत में कुल उर्वरक भंडार 196.08 लाख टन पहुंच गया है. यह पिछले वर्ष इसी अवधि में उपलब्ध 168.67 लाख टन स्टॉक की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है.





