-1781877833131_m.webp)
किश्तवाड़, 19 June : जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) किश्तवाड़ ने हिजबुल मुजाहिदीन के A+ श्रेणी के वांछित आतंकी मुदस्सिर हुसैन के पिता तारिक अहमद गेनू को गिरफ्तार किया है। तारिक अहमद वन विभाग में सरकारी कर्मचारी है।
अधिकारियों ने बताया कि SOG किश्तवाड़ की टीम ने तंदर दच्छन इलाके से तारिक अहमद गेनू और मोहम्मद इकबाल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तंदर दच्छन के कंजलगोथ जंगल में बने एक ठिकाने से 16 जिंदा AK-47 कारतूस, 02 UBGL ग्रेनेड और 01 सिलिंडरनुमा UBGL बरामद किया।
लंबे समय से था रडार पर
अधिकारियों ने कहा, “गिरफ्तार किए गए दोनों में से एक तारिक अहमद गेनू हिजबुल के के A+ श्रेणी के वांछित आतंकी मुदस्सिर हुसैन का पिता है और लंबे समय से सुरक्षा बलों के रडार पर था। सूचना मिलते ही टीमों ने कार्रवाई की और तारिक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद की गई पूछताछ में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।”
आतंकियों को मदद पहुंचाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, दोनों पर स्थानीय आतंकियों को मदद पहुंचाने और समर्थन देने का आरोप है। इससे पहले भी इसी मामले में छातरू इलाके के दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) किश्तवाड़ नरेश सिंह ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ये गिरफ्तारियां की गई हैं और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है और इसमें शामिल पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






