-1781093389358_v.webp)
वॉशिंगटन , 10 June : पश्चिम एशिया की सुलगती रही जंग की आग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अब तक का सबसे घातक और आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप का धैर्य अब पूरी तरह जवाब दे चुका है और ऐसा लग रहा है कि वे अब ईरान के खिलाफ एक भीषण सैन्य कार्रवाई का मन बना चुके हैं।
इसके लिए अब राष्ट्रपति ट्रंप ने सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि वे ईरान के पूरे पावर ग्रिड (बिजली घरों) को ध्वस्त करने और उसके रणनीतिक पुलों को मटियामेट करने वाले नए सैन्य हमलों का आदेश देने के बिल्कुल करीब पहुंच चुके हैं।
क्या बड़ा सोच रहे ट्रंप?
अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी तनातनी के बीच अब राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के बिजली घरों (पावर प्लांट्स) और पुलों पर नए सैन्य हमले का आदेश देने के बिल्कुल करीब पहुंच चुके हैं। ट्रंप का दावा है कि तेहरान एक समझौते पर पहुंचने में बहुत ज्यादा समय लगा रहा है, और अब उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
‘मिडिल ईस्ट का गुंडा अब खत्म हो चुका है’
इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान की सैन्य ताकत का मजाक उड़ाते हुए बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने लिखा कि ईरान की सेना पूरी तरह से तबाह और पस्त हो चुकी है। उनकी नौसेना और वायुसेना जैसी ताकतों का अब वजूद ही नहीं बचा है।
अपने पोस्ट में ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि वे पूरी तरह से शिकस्त खा चुके हैं। ईरान सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करता है, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं कर पाता। मिडिल ईस्ट का गुंडा (द बुली ऑफ द मिडिल ईस्ट) अब खत्म हो चुका है।
ईरान ने गंवा दिया समय- ट्रंप
ट्रंप ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान ने एक ऐसे समझौते को तय करने में बहुत लंबा वक्त गंवा दिया जो खुद उसके भविष्य के लिए बेहतरीन साबित हो सकता था, लेकिन अब वक्त निकल चुका है और उन्हें इसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा।
अमेरिकी नौसेना की ‘लोहे की दीवार’ और आर्थिक नाकेबंदी
इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने मुख्यधारा की मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘फेक न्यूज मीडिया’ यह दिखाने से बच रहा है कि अमेरिकी नौसेना की समुद्री नाकेबंदी कितनी ज्यादा असरदार रही है। ट्रंप ने इसे नौसैनिक युद्ध के इतिहास की सबसे सफल नाकेबंदी करार दिया।
अपनी सरकार की कूटनीतिक और सैन्य जीत का दावा करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी एक ‘लोहे की दीवार’ की तरह खड़ी है। हमारी मर्जी के बिना वहां से परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







