
Israel , 8 June : पिछले तीन महिनों से चली आ रही है मिडिल ईस्ट की जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. रविवार (7 मई) देर रात ईरना ने इजरायल के कई ठिकानों पर हमले किए, जिसके बाद जवाबी कर्रवाई में सोमवार की तड़के सुबह इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हवाई हमले किए.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, इजरायल ने देश के कई अहम इलाकों पर मिसाइल हमले किए हैं. राजधानी तेहरान के अलावा इस्फहान, तब्रीज और पश्चिमी ईरान के अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया गया. वहीं, लेबनान की राजधानी बेरूत में भी जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं.
डोनाल्ड ट्रंप ने किया था मना
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से उत्तरी इजरायल पर हुए ईरानी हमले के जवाब में सैन्य कार्रवाई न करने की अपील की थी. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि नेतन्याहू ने इस सलाह को स्वीकार कर लिया है. हालांकि, इसके बावजूद इजरायल ने ईरान के विभिन्न ठिकानों पर हमला कर दिया.
इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर हमले की पुष्टि की है. सेना के अनुसार, इजरायली वायुसेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल अपनी सैन्य कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए ईरान पर एक और बड़े हमले की तैयारी में जुटा है.
बैलिस्टिक मिसाइलों से किया गया हमला- ईरान
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने सोमवार सुबह बयान जारी कर कहा कि इजरायल ने ईरानी क्षेत्र को निशाना बनाया है. संगठन के अनुसार, हमले में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया.
हमले के दौरान इस्फहान में कम से कम तीन तेज धमाके सुने गए, जबकि तेहरान, तब्रीज और करज से भी विस्फोटों की खबरें सामने आईं. दूसरी ओर, इजरायल का कहना है कि उसके लड़ाकू विमान ईरान के हवाई क्षेत्र में नहीं गए. इजरायली पक्ष के मुताबिक, कार्रवाई इराक के ऊपर मौजूद क्षेत्र और भूमध्य सागर में तैनात युद्धपोतों से की गई.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







