Philippines, 8 June : सोमवार की अल सुबह करीब 7:37 बजे फिलीपींस भूकंप के झटकों से सिहर उठा. मकान ताश के पत्तों की तरह ढह रहे थे, जहां से लोगों के चीखने की आवाजें आ रही थी. स्कूलों में बच्चों के शोर कान फाड़ रहे थे. अमेरिकी भूविज्ञान विभाग (USGC) ने इसे पिछले तीन दशकों में सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया है. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई. इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 15 लोगों के मौत हो गई. वहीं 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.
यूएसजीसी के मुताबिक यह भूकंप फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर आया था. जिसका केंद्र मिडानाओ के दक्षिणी सोक्सक्सार्गेन क्षेत्र में सारंगानी प्रांत के तट से करीब 26 किलोमीटर पश्चिम- दक्षिण में था.
भूकंप उस समय आया जब स्कूलों में बच्चे पढ़ रहे थे. लोग दफ्तर जाने के लिए निकल चुके थे. इससे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किये जा रहे हैं. जिसमें भूकंप की वजह से कई जगहों पर सीवर लाइन फटने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई. तो कहीं स्कूलों की दीवारें ढह गई.
कई छोटे बच्चे जमीन पर बैठे दिखे
एक वीडियो में दिखाया जा रहा है कि भूकंप के समय कई छोटे बच्चे जमीन पर बैठे हैं. तभी स्कूल का छज्जा उनके ऊपर गिर जाता है. इस प्रकार की कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है.
वॉचर्स साइंस नेटवर्क के अनुसार लगभग 1 करोड़ लोगों ने इस भूकंप के झटके को महसूस किया. फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के मुताबिक यह भूकंप 7 बजकर 37 मिनट पर आया. जिसका केंद्र सारंगानी के मासिम से लगभग 32 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में 33 किलोमीटर की गहराई पर था.
मिंडानाओं शहर में खंडहर बनी बिल्डिंग्स
फिलीपींस सरकार के मुताबिक इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर दक्षीणी मिंडानाओं में देखने को मिला. लगभग 7 लाख 22 हजार लोगों की आबादी वाले इस बंदरगाही शहर में कई बिल्डिंग ढह गईं. कई स्कूलों की इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं.
भूकंप के तुरंत बाद फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी. जिसमें कहा गया कि सुनामी की पहली लहर 9 बजकर 37 मिनट से पहले आ जाएगी. तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग तुरंत ऊंची और सुरक्षित जगहों पर निकल जाएं. इस चेतावनी के लगभग एक घंटे बाद ही सुल्तान कुदरत और सारंगानी प्रांतों में 1 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें देखने को मिली. हालांकि लहरों की ऊंचाई सबसे खतरनाक सीमा से नीचे रहीं.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







