
श्रीनगर , 4 April : जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए फंड गबन के मामले में एक वरिष्ठ IPS अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने GP फंड और पुलिस कर्मियों की आयकर कटौती के कथित गबन की जांच लंबित होने तक एक IPS अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, JKAP-4 सिक्योरिटी बटालियन के पुलिस कर्मियों के GP फंड और आयकर कटौती के गबन के मामले में जांच लंबित होने के कारण, संजीव कुमार खजूरिया, IPS (तत्कालीन कमांडेंट JKAP-4 सिक्योरिटी बटालियन), कमांडेंट 1 बॉर्डर बटालियन, जम्मू, को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
आदेश में आगे कहा गया है कि, “निलंबन की अवधि के दौरान, अधिकारी पुलिस मुख्यालय, J&K से संबद्ध रहेंगे।”







