
जम्मू , 1 April : जम्मू के अखनूर इलाके में स्थित चिनाब दरिया में एक 15 वर्षीय लड़की द्वारा आत्महत्या की कोशिश की गई है। जानकारी के अनुसार, लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और माता-पिता के तानों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़की ने अचानक दरिया में छलांग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बहादुरी दिखाते हुए नदी में कूदकर उसे बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली।






