
श्रीनगर , 26 Mar : पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाहों के कारण जम्मू कश्मीर में लोगों ने पेट्रोल पंपों पर स्टोरेज के लिए भीड़ लगानी शुरू कर दी है। इसी बीच के जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर लोग सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर यकीन करना बंद नहीं करते, तो वह कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप बंद करने का आदेश दे देंगे। उन्होंने कहा कि देश भर में तेल की चीजों की कोई कमी नहीं है, केंद्र सरकार की ओर से सप्लाई में कटौती को लेकर कोई निर्देश नहीं मिला है।
उन्होंने सभी लोगों के लिए अपील की है कि वे बेवजह अफवाहों में आकर पेट्रोल पम्पों पर भीड़ न लगाएं।






