
बारामूला, 6 Feb : मौहुरा क्षेत्र में हुए भूस्खलन के चलते उरी राष्ट्रीय राजमार्ग को एहतियातन यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा आ गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मलबा हटाने का कार्य जारी है।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे अगली सूचना तक इस मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक मार्गों का सहारा लें। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा मार्ग को सुरक्षित होने के बाद ही यातायात के लिए खोला जाएगा।






